Birdman or (The Unexpected Virtue of Ignorance)
![]() |
| बर्डमैन का पोस्टर |
नाम पढ़ते ही उत्सुकता हो जाती है इस फ़िल्म के बारे में...ऑस्कर की दौड़ में कई उम्दा फिल्मों को पछाड़ कर इस फ़िल्म ने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर जीता। आखिर क्या खास था इस एकदम अलग नाम वाली फ़िल्म में?
ये बात करने से पहले बात करते है बाकी फिल्मों की,American Sniper
![]() |
| 2015 के सर्वश्रेष्ठ फिल्म के ऑस्कर नामांकन |
Boyhood
रिचर्ड लिंकलेटर जिनकी हर फ़िल्म में कुछ नया होता है और boyhood तो उन सब में सबसे खास थी। 12 साल तक हर महीने शूट करना और एक-एक कलाकार का अभिनय। इस फिल्म में वक़्त के साथ अलग-अलग उम्र के अभिनेताओं से काम लेने की जगह, उन्हीं अभिनेताओं के साथ 12 साल तक लगातार, एक ही कहानी को शूट किया गया। Boyhood सिर्फ एक फिल्म नहीं एक डायरी की तरह थी, जिसमे हम सबके बचपन से लेकर लड़कपन की कहानी थी। Birdman को सबसे कड़ी टक्कर देने वाली फ़िल्म अगर कोई थी, तो वो थी Boyhood।
इसके ना जीतने का एक ही कारण हो सकता है, कि ये उन्नीस नहीं थी पर Birdman इक्कीस थी जो दर्शकों और जूरी को एक अलग ही दुनिया में ले गयी।
Theory of Everything
इस फ़िल्म में वो सब कुछ था जो इस से पहले बनी बायोपिक में था। सबसे नज़दीकी फ़िल्म थी डेनियल डे लेविस की My Left Foot जिसके लिए डेनियल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर मिला और जैसा कि Eddie Redmayne को इस फ़िल्म के लिए मिला। फ़िल्म में कोई कमी नहीं थी वैसी ही थी जैसी बायोपिक होनी चाहिए लेकिन इस फ़िल्म का स्तर American Sniper से ऊपर होने के साथ इसकी समस्या भी वही थी, बायोपिक क्लीशे...
The Imitation Game
ऑस्कर नामांकित सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में नंबर तीन। एलान टूरिंग की बायोपिक...अभिनय से लेकर निर्देशन तक लाजवाब। इस फ़िल्म के बारे में यही कहना है की ये उन उम्दा फिल्मों में से है, जिन्हें जूरी अनदेखा करती है।
SELMA
ये एक ऐसी फ़िल्म थी, जिसे सिर्फ इसलिए नामांकित किया गया था की जूरी पर रंगभेद के आरोप ना लगे। हर तरह से औसत फ़िल्म। निर्देशन, अभिनय और एडिटिंग सब कुछ औसत। ये फ़िल्म बताती है कि असल जिंदगी से मिलती जुलती शक्ल वाले अभिनेताओं को लेने से अभिनय उस दर्जे का नहीं हो जाता। इस फ़िल्म में अगर कोई अच्छी बात थी तो वो थी GLORY शीर्षक का एक गीत।
![]() |
| बर्डमैन का रेखाचित्र |
WHIPLASH
कौन कह सकता है की ये फ़िल्म एक नये निर्देशक की पहली फ़िल्म है? शुरू से आखिर तक बांधे रखने वाली,
SIMMONS का अद्भुत अभिनय। पार्श्व संगीत और एक उम्दा कहानी, जो कहीं बोर होने नहीं देती है। ये फ़िल्म कमज़ोर पड़ी तो बस एक मामले में, वो है कि इस तरह की फ़िल्में ऑस्कर फेवरेट नहीं होती और दूसरा कारण है BIRDMAN ।
BIRDMAN ने सिनेमा की एक विधा भी नहीं छोड़ी जिसमे वो कमजोर पड़ी हो
THE GRAND BUDAPEST HOTEL
एक खूबसूरत पेंटिंग अगर परदे पर जीवंत हो उठे तो वो भी शायद इस फ़िल्म जितनी खूबसूरत नहीं दिखेगी। एक एक फ्रेम, किसी पेंटिंग से कम नहीं है। WES ANDERSON की दुनिया में, रंगो से कैसे खेला जाता है ये शायद उनसे बेहतर कोई नहीं जानता। लेकिन ये फिल्म ना केवल तकनीकी रूप से कमाल की है बल्कि अभिनय निर्देशन संगीत हर मामले में बेमिसाल है। इस फ़िल्म के पिछड़ने का सिर्फ और सिर्फ एक कारण है, जो है इसका कॉमेडी फिल्म होना।
और अब आखिर में इस साल की विजेता
BIRDMAN
![]() |
| बर्डमैन के एक दृश्य में माइकल कीटन |
चाहे वो Emma Stone हो या Edward Norton।
ये फ़िल्म जीते गए चारोँ ऑस्कर तो डीजर्व करती थी पर उसके अलावा बेस्ट एडिटिंग में भी ऑस्कर जीतने लायक थी, जो इसे नहीं मिला।
और अंत में
अगर SELMA की जगह NIGHTCRAWLER को नामांकित किया जाता तो मुकाबला कुछ और दिलचस्प होता...
![]() |
| योगेश पारीक |
इस ब्लॉग के लेखक, योगेश पारीक एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, जो अब पूर्णकालिक फिल्म दर्शक हैं। योगेश फिल्में देखते, ओढ़ते और बिछाते हैं...उसके अलावा न तो कोई बात करते हैं और न ही सुनते हैं। इनसे charlie.alreich@gmail.com या फिर https://www.facebook.com/charlie.alreich?fref=ts पर सम्पर्क कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे...सिर्फ फिल्मों की ही बात करें...ज़्यादा फालतू बातें इन्हें पसंद नहीं!
चलिए लगे हाथ बर्डमैन का ट्रेलर भी देख लीजिए....






Very nice
ReplyDeleteVery deep. observation. Up to the mark .keep it up
ReplyDeleteVery deep. observation. Up to the mark .keep it up
ReplyDeleteWell done
ReplyDelete